भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र

चौरी चौरा गोरखपुर। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) ने तहसील चौरी चौरा में पंचायत लगाकर किसानों की समस्याओं को लेकर एक 6 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी गोरखपुर को उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। मंडल अध्यक्ष सतीश ओझा के नेतृत्व में रामानुज विश्वकर्मा सहित तमाम कार्यकताओं की उपस्थिति में पंचायत हुई। मांग पत्र में किसान हितों से जुड़ी गंभीर अनियमितताओं को उजागर किया गया है और तत्काल जांच व कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम पंचायत जंगल रखला नंबर-2 में चकआउट की जमीन, रोड व चक, एवम चकबंदी विभाग द्वारा चौरी चौरा तहसील में घोर अनियमितता की गई है। इसकी तत्काल जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। विभिन्न गांव फुलवरिया, खजुहा, उसरहा आदि गांवों में पात्र एवं गरीब व्यक्तियों के अंत्योदय कार्ड एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड में जर्जर हाल है। इसकी जांच कर पात्र व्यक्तियों को कार्ड निर्गत किया जाए। सरदारनगर ब्लॉक एवं ब्रह्मपुर ब्लॉक के विभिन्न गांवों में पात्र व्यक्तियों को इंदिरा आवास / प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाए। विद्युत सब स्टेशन चौरी चौरा के अंतर्गत केशकन हारकों का फर्जी बिजली बिल आ रहा है। स्मार्ट मीटर पर तत्काल रोक लगाई जाए एवं मोतीराम अड्डा सब स्टेशन पर किसानों को फ्री बोर कनेक्शन दिया जाए। सभी किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का बकाया भुगतान किया जाए सरदारनगर एवं ब्रह्मपुर ब्लॉक के अंतर्गत फुलवरिया, उसरहा, अबूआ पार, तिनवली आदि ग्रामों में कंबल ओढ़कर रहने वाले गरीब व असहाय पात्र व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए।