*बिजली करंट से मौतों पर कब लगेगी लगाम* *कही न कही लापरवाही
*बिजली करंट से मौतों पर कब लगेगी लगाम* *कही न कही लापरवाही में जा रही है बेमोल सी जान* सुल्तानपुर।आए दिन कही न कही जिले में बिजली के करंट से मौत का मामला आ ही जाता है।जबकि हर व्यक्ति को पता है कि बिजली के करंट की चपेट में आने से जीवन पर संकट आ जाएगा।लेकिन फिर भी लापरवाही के चलते लोगों का जीवन समाप्त हो जा रहा है। आज गुरुवार की ही बात करे तो लंभुआ थाना क्षेत्र के सखौली कला गांव में करंट की चपेट में आकर एलटी लाइन ठीक करने चढ़े युवक की मौत हो गई।वही अभी पांच दिन पहले अखंडनगर थाना क्षेत्र में भी लाइन मैन की मौत हो गई थी।अखंडनगर मामले में घटना के बाद से बवाल कट रहा है। आखिरकार पुलिस को पार्टी बनते हुए घटना के अलावा स्वयं एक और मुकदमा दर्ज करना पड़ा।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या इन लोगो द्वारा जो बिजली का कार्य करने गए थे।इनके द्वारा पावर हाउस से सिट डाउन नहीं लिया गया और अगर लिया गया तो सप्लाई कैसे चालू हो जा रही है और बेमोल सी जाने चली गई।जब तक इन घटनाओं का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही नहीं की जाएगी जब तक इस तरह की घटनाएं घटती रहेंगी।ऐसी घटनाओं में उस ठेकदार की भी जबावदेही तय होनी चाहिए जो निविदा लेकर पॉवर हाउस का संचालन करवा रहा है।और अपने हिसाब से एसएसओ को नियुक्त करता है जिसकी सप्लाई चलाने की जिम्मेदारी होती है।साथ ही विभागीय कर्मियों को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए।जब तक जिला प्रशासन द्वारा कठोर कदम नहीं उठाए जाएंगे तब तक केवल मुकदमे दर्ज होने से घटनाएं नहीं रुकने वाली।साथ ही हर जिले वासियों को भी चाहिए कि बरसात के मौसम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों सहित स्टे रॉड,विद्युत पोल से दूरी बना कर रहे।अभी कुछ दिन पहले चांदा थाना क्षेत्र के एक गांव में तो आज ही जयसिंहपुर थाना क्षेत्र भी करंट की चपेट में मौत के मामले सामने आए है।