Sultanpurलगभग २ घंटे पहले
सुल्तानपुर खबर का हुआ असर: छह माह पुराना लीकेज दुरुस्त।खबर प्रकाशित होते
सुल्तानपुर खबर का हुआ असर: छह माह पुराना लीकेज दुरुस्त।खबर प्रकाशित होते ही लहुरेपुर पहुंची जल जीवन मिशन की टीम।बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर ग्राम पंचायत के लहुरेपुर गांव में छह माह से लीकेज जल जीवन मिशन की पाइपलाइन रविवार को दुरुस्त कर दी गई।खबर प्रकाशित होने के बाद टीम मौके पर पहुंची और मनोज यादव व सुभाष यादव के घर के पास हो रहे लीकेज को रिपेयर किया।लंबे समय से पानी बहने से सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी थी।पाइपलाइन की मरम्मत होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। हालांकि,पानी से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत अभी बाकी है।
0 likes
0 comments0 shares