सुल्तानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निकाले गए टेंट,भोजन व अन्य
सुल्तानपुर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत निकाले गए टेंट,भोजन व अन्य व्यवस्थाओं के टेंडर पर धांधली और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं।कुड़वार क्षेत्र के सोहगोली निवासी विजयधर पाठक ने डीएम और सीडीओ को शिकायत देकर आरोप लगाया है कि निविदा में ऐसी शर्तें जोड़ी गई हैं, जिनसे केवल चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ मिल सके।शिकायत में टेंडर फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 11 हजार रुपये करने,10 प्रतिशत से अधिक कम दर पर बोली लगाने पर रोक तथा छह माह पुराने विद्युत लाइसेंस की अनिवार्यता पर सवाल उठाए गए हैं।शिकायतकर्ता ने GeM पोर्टल के माध्यम से दोबारा पारदर्शी तरीके से टेंडर कराने की मांग की है।उधर,जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि पूरी प्रक्रिया शासन के निर्देशों के अनुरूप हो रही है।वहीं सीडीओ विनय सिंह ने मामले में रिपोर्ट तलब कर जांच के निर्देश दिए हैं।