बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने प्रोबेशन विभाग की समीक्षा की, ग्राम स्तर

बांसगांव संदेश बरहज डीएम ने प्रोबेशन विभाग की समीक्षा की, ग्राम स्तर तक पहुंचे बाल संरक्षण योजनाओं का लाभ देवरिया, 16 सितंबर। कलेक्ट्रेट कार्यकक्ष में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बाल कल्याण समिति एवं वन स्टॉप सेंटर सहित प्रोबेशन विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रोबेशन विभाग की सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए उनका लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग की सभी योजनाएं जनहित से जुड़ी हैं, इसलिए इनमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा समयबद्ध तरीके से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ा जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रोबेशन विभाग से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने बाल कल्याण समिति को सक्रिय भूमिका निभाते हुए बाल श्रम, बाल विवाह एवं बाल तस्करी की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने तथा जनपद में इन पर पूर्ण नियंत्रण बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि सीएचसी एवं पीएचसी में बालिका के जन्म की सूचना तत्काल प्रोबेशन विभाग को उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें कन्या सुमंगला योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से जोड़ा जा सके। जिलाधिकारी ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के प्रचार-प्रसार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रोबेशन विभाग के अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अपर उप जिलाधिकारी/प्रोबेशन अधिकारी नम्रता सिंह एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।