बांसगांव संदेश बरहज फॉक्सकॉम आईटी लिमिटेड में रोजगार के लिए प्लेसमेंट 15
बांसगांव संदेश बरहज फॉक्सकॉम आईटी लिमिटेड में रोजगार के लिए प्लेसमेंट 15 को *देवरिया, 11 सितंबर।* राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बैतालपुर के प्रधानाचार्य वीके सहाय ने बताया कि फॉक्सकॉम आईटी लिमिटेड, देवनहल्ली, बेंगलुरु की ओर से संस्थान परिसर में प्लेसमेंट का आयोजन 15 सितंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से किया जाएगा। प्लेसमेंट में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, आईटीआई एवं डिप्लोमा उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष में सम्मिलित अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थियों को शैक्षिक प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, आईटीआई उत्तीर्ण प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज के दो फोटो तथा बायोडाटा/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर संस्थान में उपस्थित होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 19,500 रुपये मासिक वेतन के साथ 140 रुपये प्रति घंटे ओवरटाइम की सुविधा दी जाएगी। कंपनी की ओर से रहने एवं खाने की निःशुल्क व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रधानाचार्य ने योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्लेसमेंट में शामिल होने की अपील की है।