शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म एवं धमकी देने के प्रकरण में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* *➡️तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर मध्य प्रदेश से अभियुक्त की गिरफ्तारी* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र *श्री अभिषेक वर्मा* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) *श्री अनिल कुमार* एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी *श्री हर्ष पाण्डेय* के पर्यवेक्षण तथा थाना अनपरा पुलिस के कुशल नेतृत्व में थाना अनपरा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना अनपरा पुलिस द्वारा थाना शक्तिनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त सूरज शाह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया। *घटना का संक्षिप्त विवरण-* वादीनी की तहरीर के आधार पर थाना शक्तिनगर पर अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने के संबंध में *मु0अ0सं0-105/2026, धारा 69, 351(3), 352 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। *कृत कार्यवाही* विवेचना एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। सर्विलांस के माध्यम से अभियुक्त द्वारा व्हाट्सएप उपयोग किए जाने के आधार पर उसके नए मोबाइल नंबर विकसित किए गए। प्राप्त लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम भोपाल (मध्य प्रदेश) पहुंची। प्रारंभिक दबिश के दौरान अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बच निकला तथा उसने अपना मोबाइल नंबर भी बंद कर दिया। इसके बावजूद पुलिस टीम लगातार भोपाल में डटी रही तथा तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना तथा सटीक एम्बुश के आधार पर अभियुक्त को दिनांक 07.07.2026 को कोकता मल्टी ट्रांसपोर्ट नगर, एमआईजी ब्लॉक-A1, कक्ष संख्या-203, भोपाल (मध्य प्रदेश) से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा दिनांक 08.07.2026 को आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण* नाम : सूरज शाह पिता का नाम : अनिल शाह उम्र : 22 वर्ष निवासी : ग्राम देउरा, पोस्ट पचौर, थाना बैढ़न, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 जितेन्द्र कुमार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 2. का0 अजीत कुमार यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। 3. म0का0 गुंजन यादव, थाना अनपरा जनपद सोनभद्र। *विशेष उल्लेख-* अभियुक्त इंजीनियरिंग (बी.टेक.) का छात्र होने के कारण तकनीकी साधनों एवं सर्विलांस से बचने का लगातार प्रयास कर रहा था। इसके बावजूद अनपरा पुलिस ने धैर्य, तकनीकी विश्लेषण, इलेक्ट्रॉनिक एवं धरातलीय अभिसूचना के प्रभावी समन्वय से अभियुक्त का सफलतापूर्वक पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया। *सोनभद्र पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सतत जारी है।*