Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

प्रशांत त्रिपाठी की पहल रंग लाई, पारले इंडस्ट्रीज से स्थानीय युवाओं के रोजगार पर बनी सहमति

प्रशांत त्रिपाठी की पहल रंग लाई, पारले इंडस्ट्रीज से स्थानीय युवाओं के रोजगार पर बनी सहमति

सहजनवां गोरखपुर। समाजसेवी एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता प्रशांत त्रिपाठी ने सहजनवां विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने गीडा स्थित पारले इंडस्ट्रीज (Parle Agro Pvt. Ltd.), गोरखपुर के स्वामी महेश रुंगटा के साथ क्षेत्र में रोजगार सृजन को लेकर सार्थक एवं सकारात्मक वार्ता की। बैठक में प्रशांत त्रिपाठी ने सहजनवा क्षेत्र के युवाओं को उद्योगों में प्राथमिकता के आधार पर नौकरी देने का आग्रह किया। इस दौरान उद्योग और स्थानीय लोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर सहमति बनी। प्रशांत त्रिपाठी ने कहा कि उनकी नंगे पांव संकल्प यात्रा का प्रमुख उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को अपने ही इलाके में रोजगार उपलब्ध कराना और पलायन रोकना है। उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से सहजनवा के विकास को नई गति मिलेगी।

0 likes
0 comments0 shares