आशा कार्यकर्ता ने की पति की हत्या

पडरौना थाना क्षेत्र में आशा कार्यकर्ता ने बच्चों संग मिलकर पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक ओमप्रकाश राजभर जंगल जगदीशपुर के रहने वाले हैं। ओमप्रकाश के पहली पत्नी उर्मिला की तीन बेटियां व एक बेटा है वहीं दूसरी पत्नी नित्या का एक बेटा व एक बेटी है। उर्मिला ने कोर्ट में ओमप्रकाश के खिलाफ गुजारा भत्ता का केस दर्ज किया है। क्षेत्राधिकारी राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि शनिवार सुबह ओमप्रकाश व उर्मिला में कहासुनी हुई फिर मामला शांत हो गया। दोबारा आपसी कहासुनी हुई जिसमें उर्मिला और उसके बच्चों ने ओमप्रकाश के सिर व पेट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बचाने आई दूसरी पत्नी पर भी हमला किया गया। गांव के लोग मौके पर पहूंचे तो नित्या बेहोश मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नित्या को अस्पताल पहुंचाया। ओमप्रकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपीयों को गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की गई है जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।