Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*पूतना का उद्धार कर भगवान ने दिया करुणा का संदेश : प्रमोद

*पूतना का उद्धार कर भगवान ने दिया करुणा का संदेश : प्रमोद

*पूतना का उद्धार कर भगवान ने दिया करुणा का संदेश : प्रमोद महाराज* महदेवा बाजार बांसगांव संदेशन्यूज़। सिकरीगंज क्षेत्र के महादेवा बाजार में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथा व्यास पंडित प्रमोद महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान नारायण से अधिक सुंदर इस सृष्टि में कोई नहीं है। उनकी दिव्य छवि के आगे तीनों लोकों का सौंदर्य भी फीका पड़ जाता है। कथावाचन के दौरान उन्होंने पूतना वध प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि राक्षसी पूतना बालक कृष्ण को विषपान कराकर मारने के उद्देश्य से गोकुल पहुंची थी, लेकिन भगवान ने उसके विषभरे स्तनों का पान कर उसका संहार कर दिया। साथ ही उसे राक्षस योनि से मुक्ति प्रदान कर अपने करुणामय स्वरूप का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि भगवान की शरण में आने वाले प्रत्येक जीव का कल्याण होता है। कथा में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भगवान की लीलाओं का श्रवण किया। इस दौरान यजमान एवं आयोजक डॉ. बी.एस. सिंह, संजीव कुमार सिंह, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, डॉ. आलोक कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, नागेंद्र पांडेय, पारस चंद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares