Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा

*सुल्तानपुर ब्रेकिंग* सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। गोराबारिक और छावनी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के दो मामलों में नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है।गोराबारिक क्षेत्र में सरकारी भूमि पर निर्माण करने के आरोप में शिवजी अग्रहरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।लेखपाल राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कई बार निर्माण रोकने की चेतावनी देने के बावजूद काम जारी रखा गया।वहीं छावनी क्षेत्र में सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगरपालिका की भूमि पर बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराने के आरोप में अन्नू चौराहा निवासी शाजिद के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।लेखपाल सुनील कुमार मिश्रा के अनुसार बार-बार रोकने के बावजूद रातोंरात लिंटर डाल दिया गया।तहसीलदार दुर्गेश कुमार ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ मुकदमे के साथ नियमानुसार आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares