Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ' की लखीमपुर में वापसी, प्रदेश सचिव कमलेश

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ' की लखीमपुर में वापसी, प्रदेश सचिव कमलेश

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ' की लखीमपुर में वापसी, प्रदेश सचिव कमलेश तिवारी को सौंपी कमान ​ ​लखनऊ। ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के लखनऊ स्थित मुख्य कार्यालय में एक गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संगठन के प्रति समर्पित लखीमपुर खीरी निवासी कमलेश कुमार (तिवारी) का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश सचिव (उत्तर प्रदेश) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से पुन: नवाजा गया। ​सम्मान और नियुक्ति: संगठन के संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी ने कमलेश कुमार को उनका आधिकारिक आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र और संगठन का 'सम्मान पत्र' भेंट कर सम्मानित किया। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से कमलेश तिवारी अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण वह सक्रिय भूमिका नहीं निभा पा रहे थे। अब पूर्णतः स्वस्थ होकर उन्होंने पुनः संगठन की कमान संभाल ली है। ​संगठन विस्तार पर मंथन: कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जनपद लखीमपुर खीरी में संगठन के विस्तार को लेकर गहन चर्चा की गई। नवनियुक्त प्रदेश सचिव कमलेश कुमार ने अपने संबोधन में स्पष्ट संदेश देते हुए कहा: ​"जनपद खीरी में अब केवल उन्हीं पत्रकार साथियों को स्थान दिया जाएगा जो संगठन के प्रति सक्रिय और ईमानदार रहेंगे। पद लेकर बैठने का समय अब बीत चुका है; अब हर पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। संगठन की मजबूती ही हमारी प्राथमिकता है।" ​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शाइस्ता जी, जिला सचिव अजय कुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य पूजा पाल, सुनैना यादव सहित लखनऊ कार्यकारिणी के कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे। सभी ने कमलेश कुमार को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

0 likes
0 comments0 shares