मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं: ममता

मैं सीएम पद से इस्तीफा नहीं दूंगी, मैं हारी नहीं हूं: ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में टीएमसी की हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने स्पष्ट कहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगी। उन्होंने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हार सामान्य परिस्थितियों में नहीं हुई है। ममता बनर्जी ने बयान में कहा, "अगर बीजेपी सामान्य रूप से जीतती तो मैं इस्तीफा दे देती, लेकिन हम हारे नहीं हैं। उन्होंने ज़बरदस्ती कब्जा किया है।" उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और जनादेश को प्रभावित किया गया है। ममता बनर्जी के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ भाजपा इस जीत को जनता का स्पष्ट समर्थन बता रही है, वहीं टीएमसी नेतृत्व लगातार चुनाव परिणामों पर सवाल उठा रहा है। चुनावी आंकड़ों के अनुसार ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को 80 सीटें मिली हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है। इतने बड़े अंतर के बावजूद ममता बनर्जी ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया है और राजनीतिक संघर्ष जारी रखने का संकेत दिया है।