Bansgaon Sandesh
Login
V
Gazipur६ मिनट पहले

सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा मठ के सुंदरीकरण हेतु दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत,

सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा मठ के सुंदरीकरण हेतु दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत,

सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा मठ के सुंदरीकरण हेतु दो करोड़ की धनराशि स्वीकृत, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन भुड़कुड़ा/जखनिया (गाजीपुर)। गाजीपुर जनपद के तहसील जखनिया अंतर्गत स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा मठ के भव्य सुंदरीकरण एवं विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दो करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। सरकार की इस महत्वाकांक्षी पहल से मठ की भव्यता एवं आध्यात्मिक गरिमा को नया स्वरूप प्राप्त होगा। इस योजना के अंतर्गत मठ परिसर में सुंदरीकरण, आवश्यक भवन निर्माण तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्य कराए जाएंगे।बताते चलें कि सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा मठ का इतिहास हजारों वर्षों पुरानी संत परंपरा से जुड़ा हुआ है। यह मठ केवल पूर्वांचल ही नहीं बल्कि पूरे भारतवर्ष एवं विश्व स्तर पर अपनी आध्यात्मिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। संतों की तपस्थली एवं समाधियों से जुड़ा यह पवित्र स्थल अध्यात्म और ज्ञान की अद्भुत परंपरा को संजोए हुए है। महान दार्शनिक एवं विचारक ओशो रजनीश ने भी अपने अध्ययन एवं पुस्तकों में भुड़कुड़ा मठ की महत्ता का उल्लेख किया है।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के विकास को बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया यह कदम क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को मठ परिसर में सिद्ध पीठ भुड़कुड़ा के महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज के करकमलों द्वारा विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम अंकित शिलापट्ट का भी अनावरण किया गया।भूमि पूजन के दौरान वैदिक विद्वानों के सानिध्य में हवन-पूजन एवं धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संत परंपरा एवं आध्यात्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।इस अवसर पर मठ के प्रबंधक उमाशंकर पांडेय, पीजी कॉलेज भुड़कुड़ा के संस्थापक सदस्य कन्हैया सिंह, दिवेश मणि त्रिपाठी, चंद्रावल मिश्र, मनीष मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर सिंह, जयप्रकाश शर्मा, आकाश शर्मा, दिनेश सिंह यादव, केसर सिंह यादव, दीनानाथ सिंह, सर्वानंद सिंह, आनंद सिंह, तीर्थराज सिंह, वीरेंद्र गौतम, अश्वनी सिंह, अंजनी सिंह, ग्राम प्रधान मदन कुमार सहित क्षेत्र के तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।क्षेत्रीय लोगों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने कहा कि संत परंपरा एवं आध्यात्मिक संस्कृति से जुड़े इस ऐतिहासिक सिद्ध पीठ के विकास हेतु सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। इससे न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं को भी बेहतर सुविधाएं एवं आध्यात्मिक वातावरण की सुखद अनुभूति प्राप्त होगी।

0 likes
0 comments0 shares