महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हर हर महादेव के नारों से गुंजा बाबा बैजूनाथ धाम

सिकरीगंज बसवारीगांव बांसगांव संदेश जिले के संत कबीर नगर धनघटा थाना क्षेत्र के बसवारी गांव बड़गो में स्थित बाबा बैजूनाथ धाम में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ चढ़ाया बाबा बैजूनाथ को जल बाबा बैजूनाथ धाम रात 2:00 बजे से ही मंदिर का पट खुल जाने से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी व बाबा बैजूनाथ मंदिर से लगाएं कुआनो घाट तक महिलाओं और पुरुषों की काफी लंबी लाइन लगी हुई थी वहां हर-हर महादेव के नारों और ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दे रही थी जिसे देखा जाए पुरुष महिलाएं बच्चे सभी शिव की भक्ति में मगन थे वहा मौके पर मौजूद सूरज राय जी ने कहा कि भगवान शिव का यह मंदिर स्वयंभू है यह स्वयं जमीन से निकले हुए हैं और पौराणिक कथाओं के अनुसार जब समुद्र मंथन हुआ समुद्र मंथन से हलाहल नाम का विष निकला संसार की रक्षा हेतु देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने इसे धारण किया जिनका एक नाम नीलकंठ पड़ा और इसी विष की गर्मी को शांत करने के लिए भक्त बडे श्रद्धा पूर्वक चढ़ाते हैं भगवान शिव को जल साथ में मौजूद राजकुमार राय उर्फ प्रिंस राय ने कहा भगवान शिव को समर्पित है बाबा बैजूनाथ का मंदिर आज ही के दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन के दिन मनाई जाती है महाशिवरात्रि मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान ओमप्रकाश राय साथ में बबलू राय जितेंद्र राय आदि लोग मौजूद रहे इस संबंध में धनघटा CO अभय नाथ मिश्रा जी कहते हैं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मेन मौके पर 108 एम्बुलेंस, 102 फायर ब्रिगेड, 112 पुलिस, व एक बटालियन पीएसी, और संत कबीर नगर पुलिस लाइन से फोर्स तैनात कर दी गई है ताकि मौके पर कोई भी दुर्घटना होने पर बचाव कार्य तुरंत जारी कर दिया जाए