जनता दर्शन में पं एस के शर्मा ने जनता की सुनी समस्या समाधान का दिया भरोसा

चौरीचौरा गोरखपुर। समाजसेवी पं एस के शर्मा ने चौरी-चौरा विधानसभा क्षेत्र 326 के ब्रह्मपुर के ग्राम राधोपट्टी पंडरी में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों से संवाद किया । इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं एवं विकास से जुड़े सुझावों को रखा, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना । उन्होंने अपने संबोधन मे कहा जनता दर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सीधे उनके बीच पहुंचकर समझना और उनके समाधान के लिए प्रभावी प्रयास करना उनका। इस दौरान क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करना उनका उद्देश्य है जनता का विश्वास और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। इस अवसर पर क्षेत्र के सम्मानित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन देवेन्द्र पाण्डेय धीरज पाण्डेय आत्माराम पाण्डे शिवम पाण्डेय बृजेश पाण्डेय विंध्याचल पाण्डेय सोनू पाण्डेय , श्रीमती अनीता पाठक श्रीमती ममता श्रीमती वंदना पाण्डेय श्रीमती रिंकी पाण्डेय , श्रीमती साधना पाण्डेय श्रीमती आरती पाण्डेय उपस्थित रहे।