बिग ब्रेकिंग / अंबेडकर नगर: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस-ट्रेलर

बिग ब्रेकिंग / अंबेडकर नगर: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, बस-ट्रेलर की जोरदार टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल अंबेडकर नगर, 2 अक्टूबर जैतपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 85 के पास अंबरपुर टोल प्लाजा के निकट भीषण सड़क हादसा हो गया। बिहार से आ रही एक वोल्वो बस की ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसे की सूचना मिलते ही जैतपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में मृतकों और घायलों की पहचान के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।