मार्ग दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश गगहा क्षेत्र

मार्ग दुर्घटना में युवक घायल, गंभीर गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश गगहा क्षेत्र के गोबरईयां रकहट मार्ग पर शनिवार की शाम पीकप की ठोकर से बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की पहचान गरयाकोल निवासी त्रियोगी यादव पुत्र सर्वदेव के रूप में हुई है। घायल युवक को ईलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। त्रियोगी यादव बाईक से पत्नी को लेकर घर आ रहे थे। वह नवाचक गांव और रकहट चौराहे के बीच में पहुंचे ते तभी रकहट की तरफ से तेज गति से आई पिकप ने ठोकर मार दी। पीकप की ठोकर से त्रियोगी पत्नी सहित सड़क पर गिर गये। हादसे में उनका पैर टूट गया, वहीं पत्नी बाल बाल बच गयी। दुर्घटना के बाद चालक पिकप लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और त्रियोगी को अस्पाल ले गये। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद त्रियोगी को जिला अस्पताल भेज दिया।