Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpur२४ मिनट पहले

रासेयो शिविर में मेहदी, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता आयोजित

रासेयो शिविर में मेहदी, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता आयोजित

चौरी चौरा।कबूतरी देवी राजेश्वर त्रिपाठी स्मारक पीज़ी कालेज मे राष्ट्रीय सेवा योजना के तीनो इकाईयों के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन की शुरुआत मां सरस्वती और गुरुदेव ज़ी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा कर दीप प्रज्जवलित किया गया उसके वाद नवीन पाठक और दिनेश शर्मा द्वारा सुदर्शन क्रिया, पद्मासन एवं नाड़ी शोधन किया गया। तदोपरान्त स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाओं द्वारा मेंहदी,रँगीली और निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि डॉ राकेश मल्ल ज़ी द्वारा मेहदी, रंगोली और निबंध प्रतियोगिता का अवलोकन एवं निरीक्षण किया गया रंगोली प्रतियोगिता मे "ग्रुप बी" प्रथम स्थान और "ग्रुप ए" द्वितीय स्थान पर रहा। मेहदी प्रतियोगिता मे दीपरागिनी गौड़ प्रथम स्थान, रोशनी यादव द्वितीय स्थान और अनुपमा पासवान तीसरे स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता मे विवेक कुमार प्रथम, राहुल कुमार द्वितीय और अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे।,वैद्धिक सत्र मे डॉ राकेश कुमार मल्ल, बीटीसी विभाग के वरिष्ठ आचार्य डॉ मल्ल द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर स्वयं सेवक /स्वयं सेविकाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण एवं जल संरक्षण को बचाने के लिए वर्षा, जल संचयन, वृक्षारोपण और अपशिष्ट जल जैसे उपाय करने की आवश्यकता है साथ ही जल की बर्बादी को रोकने और संरक्षण करने के प्रति लोगों को शिक्षित करना उसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन स्वयं सेविका खुशी प्रजापति द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे डॉ सत्यवान कुमार यादव, डॉ राम प्रभाकर धर द्विर्वेदी, डॉ बलजीत, डॉ राघवेंद्र चौहान डॉ शैलेश मल्ल,नीरज पाण्डेय सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares