Bansgaon Sandesh
Login
Vakeel Ahmad
Bahraichलगभग १९ घंटे पहले

रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और समाचार पत्रों का लिया सहारा

रेलवे ट्रैक पर मिला 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया और समाचार पत्रों का लिया सहारा

बांसगांव संदेश | जरवल रोड, बहराइच। जरवल रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार 15 नवंबर को अप-डाउन मेल लाइन के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्टेशन मास्टर द्वारा सुबह करीब 9:18 बजे सूचना दी गई कि एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने के बाद मृत अवस्था में रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बावजूद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। पहचान सुनिश्चित कराने के लिए सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से भी सूचना प्रसारित की गई। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों के समक्ष नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की गई। मृतक के शव को किट बैग में रखकर हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार और कांस्टेबल सुमित सिंह की सुपुर्दगी में 72 घंटे तक सुरक्षित रखने के लिए मर्चरी हाउस बहराइच भेज

0 likes
0 comments0 shares