भाजपा नेता दिनेश सिंह यादव की माता के निधन पर शोक की

भाजपा नेता दिनेश सिंह यादव की माता के निधन पर शोक की लहर, सपा नेता लाल बिहारी यादव ने पहुंचकर दी सांत्वना जखनियां/गाजीपुर। जनपद के विकासखंड जखनिया अंतर्गत ग्राम सभा कुडिला में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला मंत्री दिनेश सिंह यादव की माता दुलरी देवी के निधन के बाद क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों व समाज के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंच रहे हैं।इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष शिक्षक एमएलसी लाल बिहारी यादव ने आज दिनेश सिंह यादव के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बहादुर यादव, भाजपा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार रमेश सोनी, मां दुर्गा कॉलेज के राजू यादव, मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, रामविलास कुशवाहा, वरिष्ठ नेता अशोक गुप्ता, सुदामा सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।सभी ने दिवंगत दुलारी देवी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। क्षेत्र में लगातार लोग पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं, जिससे परिवार को इस कठिन समय में संबल मिल रहा है।