पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब ने जताया शोक

चौरीचौरा, गोरखपुर। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के संयुक्त मंत्री दिलीप मोदनवाल व संगठन मंत्री सुनील मोदनवाल की माता केसरी देवी पत्नी बंकटेश्वर प्रसाद (73वर्ष) के निधन पर पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के पत्रकारों ने शोक जताते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना जताई है। पत्रकारों ने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दुख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिवार को सम्बल प्रदान करे। पूर्वांचल जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष राज अनन्त पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, रामप्रताप विश्वकर्मा, प्रमोद जायसवाल, प्रदेश महामंत्री दिलशाद आलम, राजेश जायसवाल, लाल जी विश्वकर्मा, अश्वनी मोदनवाल, अजय जायसवाल, विनोद गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, रामबाबू जायसवाल, संजय कश्यप, विनोद कुमार, डॉ अरविंद कुमार, रितेश गुप्ता, अनिल वर्मा, शशिभूषण, अवनीश मणि, धनन्जय पांडेय, धर्मराज सरोज, धीरज पांडेय, दुर्गेश तिवारी, गंगा सागर, हरीश राय, मुंजेश प्रजापति, कृपा शंकर चौधरी, प्रह्लाद पटेल, राजेश वर्मा सहित सभी पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।