Gorakhpurलगभग २४ घंटे पहले
खजनी क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर का नोएडा तबादला, कार्यालय में दी गई विदाई

खजनी क्षेत्राधिकारी दीपांशी राठौर का नोएडा तबादला, कार्यालय में दी गई विदाई खजनी: खजनी सर्किल की क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपांशी राठौर का नोएडा जनपद में तबादला हो गया है। तबादले के पश्चात खजनी क्षेत्राधिकारी कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। गौरतलब है कि दीपांशी राठौर ने 31 जुलाई 2026 को खजनी में क्षेत्राधिकारी के रूप में अपना पदभार संभाला था। खजनी सर्किल में उन्होंने कुल 3 महीने और 24 दिन तक अपनी सेवाएं दीं। इस अवसर पर कार्यालय के समस्त स्टाफ और पुलिस कर्मियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।
0 likes
0 comments0 shares