Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

श्रीमद्भगवत कथा में भगवान के साथ भक्तों का भी वर्णन है पं सूरज कृष्ण शास्त्री

श्रीमद्भगवत कथा में भगवान के साथ भक्तों का भी वर्णन है  पं सूरज कृष्ण शास्त्री

चौरी चौरा।श्रीमद्भागवत कथा में भगवान के साथ भक्तों का भी वर्णन है उक्त बाते नई बाजार में यजमान विद्यासागर दुबे तथा कौशल्या देवी द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वृन्दावन धाम से पधारे पंडित सुरज कृष्ण शास्त्री ने कहीं उन्होंने कथा प्रसंग में कहा कि जहां ज्ञान काम नहीं करता वहां भगवान का स्मरण करना चाहिए़ कथा रसपान ताली बजाकर करना चाहिए आध्यात्मिक कारण है कि ताली बजाने से भाग्य में वृद्धि होती है तो वैज्ञानिक कारण है कि ताली बजाने से एक्यूप्रेशर कार्य करता है जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इस अवसर पर अमित दुबे सुमित दुबे डॉ सुरेश दुबे कैलाशबिहारी दूबे सिद्धेश्वरी दुबे श्रीकृष्ण दुबे सर्वजीत दूबे विक्की दूबे अश्वनी दुबे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments1 shares