Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

भारत स्काउट एवं गाइड ने डॉक्टर सुनीता को असिस्टेंट लीडर ट्रेनर का

भारत स्काउट एवं गाइड ने डॉक्टर सुनीता को असिस्टेंट लीडर ट्रेनर का

भारत स्काउट एवं गाइड ने डॉक्टर सुनीता को असिस्टेंट लीडर ट्रेनर का दिया दर्जा। सहजनवा गोरखपुर गोरखपुर जिले के लिए गर्व का विषय है की डॉक्टर सुनीता देवी प्रवक्ता संस्कृत भोलाराम मस्करा इंटर कॉलेज गाहांसाड सहजनवा गोरखपुर को भारत स्काउट एवं गाइड का उत्तर प्रदेश गोल मार्केट महानगर लखनऊ द्वारा असिस्टेंट लीडर ट्रेनर का दर्जा प्रदान किया गया है ।इस उपलब्ध पर जिले के शैक्षिक एवं स्काउट गाइड परिवार में हर्ष का वातावरण है ।डॉक्टर सुनीता देवी बरसों से विद्यालय में विद्यार्थियों को संस्कृत शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण का अनुशासन सेवा एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार प्रदान करती रही ।अब उन्हें स्काउट गाइड के लीडर्स के प्रशिक्षण का भी दायित्व सौपा गया है ।इस नई जिम्मेदारी के माध्यम से हुए उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में भी सेवा समर्पण एवं नेतृत्व के मूल्यों का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जिला संस्था के जिला मुख्य आयुक्त रामजन्म सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास लगन और समर्पण की सफलता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं ।डॉक्टर सुनीता देवी की यह उपलब्धि पूरे जनपद के लिए प्रेरणादाई है।

0 likes
0 comments0 shares