Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले
घर से नाराज होकर निकला 11 वर्षीय राजवीर लापता, परिजनों ने तलाश
घर से नाराज होकर निकला 11 वर्षीय राजवीर लापता, परिजनों ने तलाश में मांगी मदद सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसिया निवासी 11 वर्षीय राजवीर पुत्र मनोज कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार राजवीर 14 सितंबर 2026 को घर से नाराज होकर कहीं चला गया, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद राजवीर के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। परिजनों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को राजवीर के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल उसके पिता मनोज कुमार के मोबाइल नंबर पर सूचना दें।
0 likes
0 comments0 shares