Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

दिनचर्या में अपनाएं योग डॉ अरविंद

दिनचर्या में अपनाएं योग  डॉ अरविंद

ब्रह्मपुर गोरखपुर। दिनचर्या में योग अपनाएं. योग से तन व मन स्वस्थ रहता है। उक्त बातें अखिलभाग्य महाविद्यालय रानापार में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग कार्यक्रम मे बोलते हुए एन. एस. एस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पासवान ने कही। कला संकाय प्रभारी योगेंद्र कुमार ने कहा कि बढती उम्र में विभिन्न रोगों से रक्षा के लिए योग आवश्यक है.इस लिए स्वस्थ्य शरीर के लिए नियमित योग करें.योग कार्यक्रम में अनुलोम-विलोम, कपालभाति, सूर्य नमस्कार आसन, ताड-आसन सहित अन्य योग किया गया. कार्यक्रम इस अवसर पर डॉ. माधव प्रसाद पांडेय, विद्यानंद सिंह, डॉ. हरिलाल, डी. एन शर्मा, सद्दाम हुसैन, कार्यालय अधीक्षक रामप्रीत यादव,डी. डी. शर्मा, राजेश, राजपति पांडेय, शिव कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares