Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

शौच के लिए निकले युवक की खेत में गिरकर मौत, परिवार में

शौच के लिए निकले युवक की खेत में गिरकर मौत, परिवार में

शौच के लिए निकले युवक की खेत में गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम। मदरिया । --------------------- सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा.... गोला थाना क्षेत्र के ककरही गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना में शौच के लिए घर से निकले 30 वर्षीय युवक की खेत में गिरकर मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रंजीत कुमार(30) पुत्र स्वर्गीय रामनाथ, निवासी ग्राम ककरही, सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे शौच के लिए घर से बाहर खेत की ओर गए थे। बताया जाता है कि वह पिछले करीब एक सप्ताह से अस्वस्थ चल रहे थे। खेत में पहुंचने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़े। काफी देर तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रंजीत खेत में अचेत अवस्था में पड़े मिले। परिजन आनन-फानन में उन्हें घर ले आए और उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी संगीता उर्फ गुड़िया ने बताया कि रंजीत पंजाब में नौकरी करते थे और करीब एक माह पूर्व ही कमाकर घर लौटे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। रंजीत के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। वह अपने पीछे पत्नी, छह वर्षीय पुत्री रिया और लगभग तीन वर्षीय पुत्र वरुण को छोड़ गए हैं। उनका एक भाई भी है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक गोला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने आवश्यक पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया।

0 likes
0 comments0 shares