Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadraलगभग १ घंटा पहले

जिला कारागार गुरमा का अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण

जिला कारागार गुरमा का अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण

जिला कारागार गुरमा का अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण आज दिनांक 24.09.2026 को जिला जज (DJ), अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM), जिला समाज कल्याण अधिकारी (DSWO) एवं जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) द्वारा जिला कारागार गुरमा, जनपद सोनभद्र का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जिला कारागार की सुरक्षा व्यवस्था, बैरकों, बंदियों की स्थिति, भोजन व्यवस्था, चिकित्सीय सुविधाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों द्वारा बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं एवं उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई तथा कारागार प्रशासन को बंदियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कारागार की सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

0 likes
0 comments1 shares