पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिनवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ

पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिनवा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस मिनवा। पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिनवा में 1 अक्टूबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेंद्र चौबे के निर्देशन में शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल सहित गांव के गणमान्य एवं वरिष्ठ नागरिक पटेल, वृंदावन, हरिकेश, कमलेश, गुलाम वरीश एवं इम्तियाज उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा सभी वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, उनके अनुभवों एवं समाज में उनके महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदना एवं सहयोग की भावना रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में एंजल, दिव्यांशी, आस्था, शिवानी, समर गुप्त, पीयूष, सुधीर, सुमन एवं सत्यम आदि ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान दिनेश कुमार जायसवाल एवं प्रधानाध्यापक सुरेंद्र चौबे ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव और जीवन संघर्ष नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी है।