पेंशन योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभ दिलाने के लिए लगेंगे शिविर।
पेंशन योजनाओं से वंचित पात्रों को लाभ दिलाने के लिए लगेंगे शिविर। देवरिया 25 सितंबर कल्याण विभागों द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं से पात्र वंचित लोगों को लाभान्वित करने के लिए चिन्हित ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। संबंधित विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में पेंशनरों की संख्या कम पाए जाने के कारण पात्र वंचित व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकास खंड भाटपाररानी के सभागार में 30 सितंबर 2026 तथा विकास खंड सलेमपुर के सभागार में एक अक्टूबर 2026 को शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में पात्र वंचित व्यक्ति पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार रजिस्टर की प्रति, शैक्षिक प्रमाण-पत्र एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों के साथ उपस्थित हो सकते हैं। इसके लिए भाटपाररानी विकास खंड में बनकटा सम्भू, बेलही, भरौली, जसूई और पहाड़पुर, बनकटा विकास खंड में भवानी छापर, चकरवां उर्फ बनकुल, घारा, रामपुर और सिरसिया, सलेमपुर विकास खंड में विदौली, चकरवा बहोर दास, बगही, मलहनी और पुरैना, लार विकास खंड में खारवनिया नवीन, पटनेजी, कठउदी और गहुदिया तथा भागलपुर विकास खंड में बड़ौन हरदो, बकुची, भरतलाला, कुंडवल हरि और पिपरा पाठक ग्राम पंचायतों को चिन्हित किया गया है।