Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार चोरी की स्कॉर्पियो,

वाहन चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार चोरी की स्कॉर्पियो, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार व टूल्स बरामद गोरखपुर ।थाना शाहपुर पुलिस, एसओजी व एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक स्कॉर्पियो, घटना में प्रयुक्त एक मारुति स्विफ्ट कार तथा चोरी में इस्तेमाल होने वाले विभिन्न टूल्स बरामद किए हैं। इस सफलता के संबंध में पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में एसपी सिटी निमिष पाटील ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। एसपी सिटी ने बताया कि अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान दिलीप कुमार चौहान, मुन्ना हासनी और दीपक यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के सिवान जनपद के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, ये सभी संगठित तरीके से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस जांच में सामने आया कि 12 जुलाई 2026 को अज्ञात चोरों द्वारा एक स्कॉर्पियो वाहन चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना शाहपुर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चोरी किए गए वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर उनका उपयोग बिहार में प्रतिबंधित शराब की तस्करी में करते थे। इससे यह भी संकेत मिला है कि गिरोह का नेटवर्क प्रदेश से बाहर तक फैला हुआ है और अन्य आपराधिक गतिविधियों से भी इनके संबंध हो सकते हैं। मुख्य आरोपी दिलीप कुमार चौहान का आपराधिक इतिहास काफी लंबा है और उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। अन्य दोनों अभियुक्तों के खिलाफ भी संबंधित मुकदमे में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बरामद वाहनों और उपकरणों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी और अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिलेगी।

1 likes
0 comments1 shares