देवरिया के गौरीबाजार में टमाटर लदी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरे टमाटर
देवरिया के गौरीबाजार में टमाटर लदी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरे टमाटर देवरिया जिले के गौरीबाजार क्षेत्र में रविवार शाम एक टमाटर लदी पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर टमाटर बिखर गए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यूपी 32 जेएन 6351 नंबर की पिकअप बाराबंकी से बिहार की ओर जा रही थी। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर गौरीबाजार के पास शाम करीब 5:30 बजे चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क किनारे बने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। वाहन पलटते ही उसमें लदे टमाटर सड़क पर फैल गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर चालक व अन्य लोगों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सड़क पर फैले टमाटरों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। बाद में क्षतिग्रस्त पिकअप को भी सड़क से हटवा दिया गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।