Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*गांव-गांव संगठन मजबूत करने में जुटें कांग्रेस कार्यकर्ता

हरपुर बुदहट गोरखपुर। बांसगांव संदेश हरपुर-बुदहट विधानसभा सहजनवां के अनन्तपुर हरपुर उदा देवी चौराहे पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी की ओर से ब्लाक स्तरीय संगठन सृजन अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बतौर पर्यवेक्षक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव एवं सांसद श्याम कुमार दौलत बर्वे ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने के लिए सक्रियता बढ़ाने की नसीहत दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि संगठन को गांव और न्याय पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाए। पूर्व सांसद कमल किशोर कमांडो और पूर्व सांसद अशोक सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करें। इससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष सहजनवां गब्बू लाल प्रजापति, जिला सचिव बद्रीनाथ शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष श्रवण कुमार पाण्डेय, मनोज यादव, राकेश यादव, सुदर्शन शुक्ल, संजय सिंह, लक्ष्मी नारायण पासवान, बलराम यादव, नरसिंह नारायण त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares