P
Deoria१५ मिनट पहले
बांसगांव संदेश बरहज *राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 25 अगस्त
बांसगांव संदेश बरहज राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 25 अगस्त को करेंगी जनसुनवाई व निरीक्षण देवरिया, 22 अगस्त। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य ऋतु शाही 25 अगस्त को जनपद देवरिया के भ्रमण पर रहेंगी। इस दौरान वह पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सर्किट हाउस, देवरिया में जनसुनवाई करेंगी। इसके बाद दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक जागरूकता चौपाल में प्रतिभाग करेंगी। वहीं सायं 5 बजे से 6 बजे तक जिला कारागार एवं मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगी।
1 likes
0 comments1 shares