बांसगांव संदेश बरहज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 30 अगस्त को
बांसगांव संदेश बरहज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 30 अगस्त को होगा सामूहिक विवाह समारोह* *देवरिया 24 अगस्त* जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 30 अगस्त 2026, रविवार को राजकीय आईटीआई, देवरिया में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम आवेदकों की सहमति के आधार पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक जोड़े के विवाह पर कुल एक लाख रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये कन्या के खाते में डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए जाएंगे। वहीं, 21 हजार रुपये कन्या की गृहस्थी के लिए आवश्यक सामग्री तथा 15 हजार रुपये आयोजन संबंधी व्यवस्थाओं, जिसमें भोजन, टेंट एवं वैवाहिक आयोजन आदि शामिल हैं, पर व्यय किए जाएंगे।