Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २२ घंटे पहले

दोहरीघाट-बड़हलगंज को जोड़ने के लिए एक नए पीपा पुल की मांग

दोहरीघाट-बड़हलगंज को जोड़ने के लिए एक नए पीपा पुल की मांग

बड़हलगंज: गोरखपुर जनपद के नगर पंचायत बड़हलगंज तथा मऊ जनपद के बड़हलगंज को एक नए पीपा पुल से जुड़ाव को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने नगर विकास मंत्री से पत्रक सौंप कर मांग की है। सोमवार को नगर विकास मंत्री एके शर्मा से मुलाकात कर उद्योग व्यापार मंडल बड़हलगंज के अध्यक्ष श्रीकांत सोनी ने दोहरीघाट नगर पंचायत के चेयरमैन विनय जायसवाल के साथ एक पत्र सौंपकर बड़हलगंज के लेटाघाट तथा दोहरीघाट के रामघाट को अस्थाई पीपा पुल से जोड़ने की मांग की है। पत्रक के जरिए श्रीकांत सोनी ने कहा है मां सरयू के तट पर बसे बड़हलगंज व दोहरीघाट नगर पंचायत व्यापारिक दृष्टि से एक दूसरे के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। दोनों नगर पंचायतों व नगर से सटे गांवों के लोग व्यापारिक दृष्टि से हमेशा एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। एक बड़ी आबादी प्रतिदिन एक दूसरे क्षेत्रों में खरीददारी करती रहती है। दोहरीघाट नगर पंचायत के रामघाट तथा बड़हलगंज नगर पंचायत के लेटाघाट का पूर्व के समय पीपा पुल से जुड़ाव था, जिससे बड़ी संख्या मे क्षेत्र की जनता विभिन्न खरीदारियों के लिए आती जाती रहती थी, जिससे दोनों नगर का व्यापारिक विकास भी होता था। उन्होंने कहा है कि विकसित उत्तर प्रदेश के क्रम मे अगर पुनः दोनों नगर पंचायत के घाटों को एक अस्थाई पीपा पुल से जोड़ दिया जाय। जिसपर सिर्फ पैदल यात्री, बाइक तथा ई रिक्शा संचालित हो सके तो दोनों नगरों का तेजी से व्यापारिक विकास होगा तथा जनहित लाभ के साथ साथ नगर के विकास को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। इस दौरान हरिश्चंद सोनी, अजय वर्मा, राधेश्याम वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

1 likes
0 comments0 shares