Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

पश्चिम एशिया में नहीं सुधरे हालात, सीबीएसई ने स्थगित कीं 11 मार्च

पश्चिम एशिया में नहीं सुधरे हालात, सीबीएसई ने स्थगित कीं 11 मार्च

पश्चिम एशिया में नहीं सुधरे हालात, सीबीएसई ने स्थगित कीं 11 मार्च तक की सभी परीक्षाएं, देखें नया नोटिस CBSE: सीबीएसई ने पश्चिम एशिया के सात देशों- बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और यूएई में कक्षा 12वीं की 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। नई तारीखें बाद में घोषित होंगी। 10 मार्च को स्थिति की समीक्षा के बाद आगे की परीक्षाओं पर फैसला लिया जाएगा।  CBSE: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मध्य पूर्व के कुछ देशों में आयोजित होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। बोर्ड की ओर से 7 मार्च 2026 को जारी एक आधिकारिक सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है। सीबीएसई के अनुसार, बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में स्थित सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के लिए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड ने इन क्षेत्रों की मौजूदा स्थिति की समीक्षा करने के बाद यह निर्णय किया है। 11 मार्च तक की परीक्षाएं टलीं जारी सर्कुलर के मुताबिक, इन देशों में 9 मार्च 2026 (सोमवार), 10 मार्च 2026 (मंगलवार) और 11 मार्च 2026 (बुधवार) को होने वाली कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। इन परीक्षाओं की नई तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।सीबीएसई ने यह भी कहा है कि वह 10 मार्च 2026 को स्थिति की दोबारा समीक्षा करेगा। इसके बाद 12 मार्च से आगे निर्धारित परीक्षाओं के संबंध में उचित निर्णय लिया जाएगा। यानी फिलहाल केवल 9 से 11 मार्च तक की परीक्षाओं को ही टाला गया है, जबकि आगे की परीक्षाओं पर अंतिम फैसला स्थिति की समीक्षा के बाद लिया जाएगा। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में बने रहें और आधिकारिक घोषणाओं पर ही भरोसा करें। किसी भी नई जानकारी या परीक्षा की संशोधित तिथियों के बारे में अपडेट स्कूलों के माध्यम से ही दी जाएगी।यह सर्कुलर सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज की ओर से जारी किया गया है। फिलहाल छात्र और अभिभावक नई परीक्षा तिथियों की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।

0 likes
0 comments0 shares