Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर। 50 दिन बाद खुली मोबाइल लूट की गुत्थी,दो युवक गिरफ्तार।चांदा पुलिस

सुलतानपुर। 50 दिन बाद खुली मोबाइल लूट की गुत्थी,दो युवक गिरफ्तार।चांदा पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदात का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एडिशनल एसपी बृज नारायण सिंह ने बताया कि 12 मई को सलाहपुर मंदिर से भोज कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे संतलाल यादव और उनके साथी प्रेमनाथ उपाध्याय से दो युवकों ने मोबाइल लूट लिया था और जान-माल की धमकी देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद दर्ज मुकदमे की जांच में जुटी पुलिस ने पूनीभीमपट्टी अंडरपास के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अवनीश कुमार भारती और पंकज गौतम निवासी शिवपुर,थाना चांदा के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल बरामद कर लिया है।

0 likes
0 comments0 shares