Bansgaon Sandesh
Login
S
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

आवास और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन लोगों से करीब

आवास और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन लोगों से करीब

आवास और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, तीन लोगों से करीब पौने दो लाख ऐंठे। मदरिया । ----------------- उरुवा थाना क्षेत्र में आवास और नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। विकास खंड बेलघाट के ग्राम फत्तेपुर निवासी एक व्यक्ति ने उपजिलाधिकारी गोला अमित कुमार जायसवाल को प्रार्थना पत्र देकर उरुवा थाना क्षेत्र के ही एक युवक पर तीन लोगों से अलग-अलग तिथियों में करीब पौने दो लाख रुपये ठगने का गंभीर आरोप लगाया है। फत्तेपुर निवासी फूलचंद्र पुत्र स्व. विदेशी ने शनिवार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उरुवा थाना क्षेत्र के ग्राम धुरियापार निवासी एक व्यक्ति ने खुद को विकास भवन गोरखपुर में आवास अधिकारी बताकर उन्हें अपने झांसे में ले लिया। आवास विहीन होने का फायदा उठाते हुए वर्ष 2024 में उनसे 40 हजार रुपये ले लिए। इसी तरह गांव की ही गुड्डी पत्नी मुराली से 25 हजार रुपये, नौसढ़ निवासी लक्ष्मीना पत्नी हरिश्चंद्र से कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने के नाम पर दो किस्तों में 75 हजार रुपये तथा नौसढ़ की ही इंद्रावती से आवास दिलाने के नाम पर 35 हजार रुपये ऐंठ लिए गए। पीड़ितों का आरोप है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी न तो आवास मिला और न ही नौकरी। जब पैसे वापस मांगने लगे तो आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया। जानकारी करने पर पता चला कि वह कई अन्य लोगों को भी इसी तरह ठग चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अमित कुमार जायसवाल ने पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

0 likes
0 comments0 shares