Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Gorakhpur४ दिन पहले

बड़हलगंज में प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल सील, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज में प्रसूता की मौत के बाद निजी अस्पताल सील, डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज

बड़हलगंज बांसगांव संदेश बड़हलगंज क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद हड़कंप मच गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पूनम यादव से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया। चिकित्सा अधिकारी श्रवण तिवारी ने बताया कि प्रसूता की मौत की जांच की जा रही है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि अस्पताल का पंजीकरण नवीनीकरण नहीं कराया गया था। वैध पंजीकरण के बिना अस्पताल संचालन पाए जाने पर मंगलवार शाम अस्पताल को सील कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीएमओ गोरखपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हलगंज से मेडिकल बोर्ड गठित करने की मांग की गई है। रिपोर्टर – बांसगांव संदेश

200 likes
0 comments0 shares