बिल्लीमारकुंडी में पर्यावरण की मार झेल रहे बिल्लीमारकुंडी के निवासी, प्रदूषण से जनजीवन अस्त्र-व्यस्त प्रशासन मौन

बिल्लीमारकुंडी में पर्यावरण की मार झेल रहे बिल्लीमारकुंडी के निवासी, प्रदूषण से जीना हुआ दुश्वार – प्रशासन मौन डाला/ सोनभद्र जनपद के बिल्लीमारकुंडी क्षेत्र के निवासी इन दिनों गंभीर पर्यावरणीय संकट का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। धूल, धुआं और औद्योगिक गतिविधियों से निकलने वाले प्रदूषक तत्वों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जहां प्रशासन को आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए, वहीं जिला प्रशासन इस गंभीर समस्या पर मौन साधे हुए है। प्रदूषण के कारण बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं में सांस संबंधी बीमारियां, आंखों में जलन और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि क्षेत्र में प्रदूषण की जांच कराई जाए, संबंधित इकाइयों पर सख्त कार्रवाई हो तथा नियमित पानी का छिड़काव, हरित पट्टी (ग्रीन बेल्ट) का विकास और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन इस ओर कब संज्ञान लेता है और बिल्लीमारकुंडी के निवासियों को राहत दिलाने के लिए क्या ठोस कदम उठाता है।