Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२६ मिनट पहले

लखनऊ में शाम को लगा भीषण जाम: समता मूलक से वीमेन पावर

लखनऊ में शाम को लगा भीषण जाम: समता मूलक से वीमेन पावर

लखनऊ में शाम को लगा भीषण जाम: समता मूलक से वीमेन पावर लाइन तक रेंगते रहे वाहन, उमस से बेहाल हुए लोग *लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में गुरुवार शाम पीक आवर के दौरान कई इलाकों में भीषण जाम लग गया। लोहिया पथ पर समता मूलक चौराहे से लेकर वीमेन पावर लाइन चौराहे तक आधा किलोमीटर से अधिक लंबी वाहनों की कतार लग गई। शाम करीब 6:30 बजे के बाद वाहनों की रफ्तार थम सी गई। दिन में हुई बारिश के बाद शाम को उमस भरा माहौल रहा, जिससे जाम में फंसे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। लोहिया पथ के अलावा अयोध्या रोड, कमता, कैसरबाग, चौक और हुसैनाबाद में भी धीमी ट्रैफिक के कारण लोग जूझते रहे। हुसैनाबाद गोल चक्कर पर भारी वाहनों की आवाजाही से जाम जैसे हालात बने रहे। दोपहिया वाहन सवार आड़े-तिरछे निकलने की कोशिश करते दिखे, जिससे लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई। वहीं यातायात व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने पॉलीटेक्निक चौराहे का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को यातायात को सुचारु, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आमजन को आवागमन में दिक्कत न हो।

0 likes
0 comments0 shares