Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

इसी महीने लॉन्च होंगी एलडीए की तीन आवासीय योजनाएं, छह लाख लोगों

इसी महीने लॉन्च होंगी एलडीए की तीन आवासीय योजनाएं, छह लाख लोगों को मिलेगा आवास एलडीए की आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार, सीतापुर रोड पर नैमिष नगर और सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी योजना लॉन्च के लिए तैयार है। इन योजनाओं में एलडीए भूखंड लॉटरी के जरिये आवंटित करेगा। नैमिष नगर, वरुण नगर और वेलनेस सिटी मिलाकर एलडीए जून में तीन नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करने जा रहा है। यह पहली बार होगा जब एक साथ तीन योजनाओं का शुभारंभ होगा।योजनाओं में भूखंडों के पंजीकरण, लॉटरी और आवंटन के अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। तीनों योजनाओं से करीब छह लाख लोगों को आवासीय सुविधा मिलेगी।ये भी पढ़ें - आज से प्रदेश में सक्रिय होगा एक और विक्षोभ, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी; ये हैं पूर्वानुमान एलडीए की आगरा एक्सप्रेसवे पर वरुण विहार, सीतापुर रोड पर नैमिष नगर और सुल्तानपुर रोड पर वेलनेस सिटी योजना लॉन्च के लिए तैयार है। इन योजनाओं में एलडीए भूखंड लॉटरी के जरिये आवंटित करेगा। पहले चरण में नैमिष नगर योजना के दो सेक्टर कैलाश व काशी खंड में 2100 भूखंडों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। इन दोनों सेक्टरों व आसपास के क्षेत्र में लेआउट के अनुसार 60, 45 व 24 मीटर चौड़ी सड़कें होंगी।

0 likes
0 comments0 shares