Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ: कल शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास 5-कालिदास मार्ग पर होगी योगी

लखनऊ: कल शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास 5-कालिदास मार्ग पर होगी योगी कैबिनेट की अहम बैठक *लखनऊ।* उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कल शाम 5 बजे मुख्यमंत्री आवास, 5-कालिदास मार्ग, लखनऊ पर कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली इस बैठक में प्रदेश हित से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी। सरकार की वर्तमान नीतियों, चल रही विकास परियोजनाओं और आगामी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। शासन के सभी संबंधित विभागों को अपने प्रस्तावों को पूरी तैयारी के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

0 likes
0 comments0 shares