Bansgaon Sandesh
Login
Kailash Bihari
Sonbhadra३१ मिनट पहले

ओबरा। स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी की भव्य झांकी

ओबरा। स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी की भव्य झांकी

ओबरा। स्थानीय श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित शिव मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झांकी के दर्शन को लेकर हजारों शिव भक्तों ने कतार में लग दर्शन पूजन किया। झांकी के दर्शन से पूर्व सोमवार की सुबह बतौर मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष चांदनी देवी एवं एसडीएम ओबरा रवि पासवान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत कराई। श्रीराम चरित मानस मंदिर समिति व बाबा बर्फानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में अमरनाथ गुफा की तर्ज पर दर्जनों बर्फ की सिल्लियों से बाबा बर्फानी का दरबार तैयार किया गया। इस दरबार को देखने के लिए नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। बाबा बर्फानी समित के अध्यक्ष सतीश पाण्डेय ने बताया कि बर्फ की सिल्लियों से बनाई जाने वाली झांकी को देखने पर प्रतिकात्मक रूप से अमरनाथ गुफा की अनुभूति होती है। बाबा बर्फानी का दर्शन पूरे नगर में हिन्दू आस्था का सैलाब बन गया है। बर्फ की सिल्लियों से शिवलिंग तथा गणेश पार्वती सहित अन्य देवी देवताओं के भव्य-दिव्य आंकृतियों को उकेरा गया। कृत्रिम गुफा से लेकर मुख्य दर्शन स्थल को प्राकृतिक वातावरण से जोड़ने के लिए भरपूर मात्रा में फूल पत्तियों से सजाया गया। जिससे बाबा बर्फानी का दर्शन पूजन और भी अदभुत व अलौकिक लग रहा था। बता दें कि विगत 14 वर्षों से बनाई जा रही बाबा बर्फानी की झांकी के दर्शन को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों हजार श्रद्धालु पहुंचते हैं। समिति द्वारा अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में ओबरा प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय मय फोर्स मौजूद रहे। समिति के संरक्षक ईश्वरी नारायण सिंह, फौजदार सिंह, राकेश मिश्रा, कृष्णानंद वर्मा, सुनीत खत्री, संजीत चौबे, अवधेश सिंह, श्रवण पासवान, नीलकांत तिवारी, रमेश सिंह यादव, उमेश सिंह पटेल, धुरंधर शर्मा, सुनीत खत्री, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गावती देवी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्राणमती देवी, नंदलाल सेठ, आशीष तिवारी, सुशील सिंह, निलेश मिश्रा, रामदेव मौर्य, अरविंद सोनी, अभिषेक सेठ, समीर माली आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन समिति उपाध्यक्ष समीर माली ने किया।

0 likes
0 comments0 shares