सुलतानपुर बल्दीराय मंडल के इसौली शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 47 पर

सुलतानपुर बल्दीराय मंडल के इसौली शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 47 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 136वां संस्करण उत्साहपूर्वक सुना गया।कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।मुख्य अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला मंत्री मुकेश अग्रहरि ने कहा कि मन की बात केवल संवाद का माध्यम नहीं,बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देने वाला अभियान है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के संदेशों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।बूथ अध्यक्ष बजरंग कुमार यादव के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष आचार्य सूर्यभान पाण्डेय,शक्ति केंद्र संयोजक रमाकांत मिश्र, पूरनचंद्र जोशी, घनश्याम मिश्र, रूपेश अग्रहरि, अतुल श्रीवास्तव, रामरूप निषाद, शिवप्रकाश और नमन जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।