Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १२ घंटे पहले

सुल्तानपुर आगामी नवरात्रि और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के

सुल्तानपुर आगामी नवरात्रि और ईद को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष तरुण पटेल ने की।बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत लोगों से त्योहारों के दौरान होने वाली व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। लोगों ने बताया कि क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब के साथ सभी त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाते हैं और किसी प्रकार की समस्या नहीं है।थानाध्यक्ष ने बताया कि 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्रि के दौरान सड़क किनारे मीट-मांस की दुकानें नहीं खुलेंगी।वहीं ईद का त्योहार चांद दिखने के आधार पर 20 या 21 मार्च को मनाया जाएगा।उन्होंने चेतावनी दी कि त्योहारों के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

0 likes
0 comments0 shares