Bansgaon Sandesh
Login

सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज स्टाफ और आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मियों के बीच मारपीट मामले

सुल्तानपुर: मेडिकल कॉलेज स्टाफ और आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मियों के बीच मारपीट मामले में दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज **सुल्तानपुर।** नगर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में हुए मारपीट प्रकरण में दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मचारी की तहरीर पर मेडिकल कॉलेज के स्टाफ तथा 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल की तहरीर पर 6 से 7 अज्ञात आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मियों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात मेडिकल कॉलेज परिसर में इलाज कराने पहुंचे एक आउटसोर्सिंग विद्युत कर्मचारी और उसके साथियों का मेडिकल कॉलेज स्टाफ से विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। विद्युत कर्मियों का आरोप है कि इलाज कराने पहुंचे कर्मचारी और उसके साथियों के साथ मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने मारपीट की। दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विवाद के दौरान उनके कर्मचारियों के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद दोनों पक्षों ने नगर कोतवाली में तहरीर दी थी। सोमवार देर शाम पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों के अनुसार मुकदमा दर्ज होने से पहले काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौते की कोशिशें भी चलती रहीं, लेकिन सहमति न बनने पर पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments0 shares