Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग २ घंटे पहले

बॉर्डर पर 28 जून को होगा विशाल हिंदू महासम्मेलन; VHRP के अंतर्राष्ट्रीय

बॉर्डर पर 28 जून को होगा विशाल हिंदू महासम्मेलन; VHRP के अंतर्राष्ट्रीय

बॉर्डर पर 28 जून को होगा विशाल हिंदू महासम्मेलन; VHRP के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय का होगा भव्य स्वागत *​विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) के लखनऊ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने किए कई बड़े खुलासे।* ​लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ परिषद की बड़ी कार्रवाई; हमजा अली बने 'हेमंत सिंह' और शबनम बानो बनीं 'संजना'। ​गोमती नगर से अगवा की गई 13 वर्षीय नाबालिग को VHRP ने पुलिस सहयोग से नेपाल बॉर्डर से कराया सकुशल बरामद। ​लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद (VHRP) के गोमती नगर स्थित कार्यालय पर आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रेल मंत्रालय (भारत सरकार) के सलाहकार सदस्य श्री गोपाल राय ने लव जिहाद, जबरन धर्मांतरण और पीड़ितों के उत्पीड़न को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए। ​श्री गोपाल राय ने बताया कि संगठन के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के तहत विभिन्न देशों में राष्ट्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है, जिनमें फ्रांस से श्री विश्वनाथ शास्त्री, बेल्जियम से श्री कोएनराड एल्स्ट, नीदरलैंड से श्री महादेव सिंह, मलेशिया से श्री अरविंद सिंह यादव, ब्राजील से श्री संजीव शर्मा, यूक्रेन से लीडिया लक्ष्मी, श्रीलंका से पमल्क मन्जित करुणानायक और इंडोनेशिया से स्वामी धर्मेश शामिल हैं। ​उन्होंने आगे बताया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करने में परिषद की बंगाल इकाई का अभूतपूर्व योगदान रहा है। इसी क्रम में 25 जून को वे बांग्लादेश बॉर्डर स्थित बनगांव के लिए रवाना होंगे, जहाँ 28 जून को प्रदेश अध्यक्ष स्वामी विशाखानंद तीर्थ महाराज के नेतृत्व में हजारों हिंदुओं का 'विराट हिंदू महासम्मेलन' आयोजित होगा। ​प्रमुख मामले और परिषद द्वारा की गई त्वरित कार्रवाइयाँ: ​1. स्वेच्छा से सनातन धर्म में 'घर वापसी' ​हमजा अली बने हेमंत सिंह: गोंडा (आवास विकास कॉलोनी) निवासी बालिग युवक हमजा अली पुत्र हामिद अली ने बिना किसी दबाव के, अपनी स्वेच्छा से इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया। उन्होंने वैदिक रीति-रिवाज से शुद्धिकरण के बाद अपना नया नाम हेमंत सिंह घोषित किया और कहा कि बचपन से ही उनकी आस्था हिंदू धर्म में रही है। ​शबनम बानो बनीं संजना: हरख नवाबगंज (बाराबंकी) की निवासिनी शबनम बानो पुत्री इसरार ने भी पूरी स्वेच्छा और बिना किसी जोर-जबाव के सनातन धर्म स्वीकार किया। शुद्धिकरण के बाद उन्होंने अपना नया नाम संजना घोषित किया। ​2. लव जिहाद और नाबालिगों के अपहरण के खिलाफ एक्शन ​नेपाल बॉर्डर से नाबालिग बरामद (लखनऊ): गोमती नगर निवासी एक 13 वर्षीय नाबालिग बेटी को हेन्जला (निवासी कैम्पल रोड, बालागंज) नामक आरोपी 14 जून 2026 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। VHRP ने पुलिस प्रशासन के साथ संयुक्त तत्परता दिखाते हुए 16 जून की देर रात 2:30 बजे बच्ची को नेपाल बॉर्डर से सकुशल बरामद कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़िता वर्तमान में नारी निकेतन में सुरक्षित है। ​मड़ियांव में नाबालिग का उत्पीड़न: मड़ियांव (लखनऊ) क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिग को पहले से शादीशुदा और एक बच्चे के पिता मोहम्मद कासिफ खान ने लव जिहाद का शिकार बनाया। आरोपी उसे 7 जून 2026 को चारबाग स्टेशन से बाहर भगा ले गया और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। इस कृत्य में आरोपी की माँ सूफिया बानो भी शामिल थी। मामले में पुलिसिया कार्रवाई जारी है। ​कानपुर में पहचान छिपाकर शारीरिक शोषण: जाजमऊ (कानपुर) की पीड़िता सलोनी तिवारी ने बताया कि साजेब पुत्र शलाम ने फेसबुक पर 'मोहित शर्मा' नाम से फर्जी आईडी बनाकर दोस्ती की। शादी का झांसा देकर किराये के कमरे में उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। पीड़िता द्वारा विरोध करने और मुकदमा दर्ज कराने पर आरोपी व उसके साथी अब उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। ​3. बलरामपुर और उन्नाव में हिंदुओं का उत्पीड़न व प्रताड़ना ​बलरामपुर में छांगुर गैंग का आतंक: सादुल्लाह नगर के ग्राम नेवादा में दबंग रईस अहमद, सईद व तौकीर अहमद (हिस्ट्रीशीटर, करीब 25 मुकदमों के आरोपी) पिछले 55 वर्षों से प्रधानी और कोटे के बजट पर कब्जा जमाए हुए हैं। यहाँ गरीब हिंदू परिवारों (जैसे राजाराम प्रजापति) को प्रताड़ित कर, फर्जी केस में जेल भिजवाकर और डरा-धमकाकर सामूहिक धर्मांतरण (सत्यदेव, रीना, गंजगढ़ आदि) कराया जा रहा है। विरोध करने पर जानलेवा हमला किया जाता है। VHRP ने इस पूरे नेक्सस की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। ​उन्नाव में महिला से दरिंदगी और घर पर बुलडोजर: सफीपुर थाना क्षेत्र (उन्नाव) की पीड़ित हिंदू महिला प्रियंका सिंह के मजदूर पति को तनवीर राहत बेग व उसके साथियों ने मारपीट कर लापता कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने महिला के साथ कई वर्षों तक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका घर बुलडोजर से ढहा दिया। पीड़िता के पति का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। ​

0 likes
0 comments0 shares